Ye Sali Aashiqui (2019) Movie Review In Hindi - ये साली आशिकी Movie Review In Hindi

Ye Sali Aashiqui Movie Review 

Ye Sali Aashiqui Movie Review
Ye Sali Aashiqui Movie Review

प्यार दुनिया का सबसे प्यारा एहसास होता है। लेकिन क्या होगा, अगर प्यार हो जाए, और आपको तब पता चले जब आपका प्यार आपके आस-पास न हो। यह प्यार, दोस्ती और तक़दीर की कहानी है। आज की तेज भागती दुनिया में नियति आपके जीवन और प्यार को कैसे नियंत्रित करती है ये आपको पता भी नहीं चलता है। 

Ye Sali Aashiqui Movie Release Date, Budget , Cast, Director

Release Date               : 29 November 2019


Lead Role                   : वर्धन पुरी, शिवालिका ओबेरॉय, रुसलान मुमताज़, जेसी लीवर


Budget                       : 10 Crore(approx)


Director                   : Cherag Ruparel


Producer                  : Dhaval Jayantilal Gada

                                   Akshay Jayantilal Gada

                                   Meena Amrish Puri


Duration                     :2 Hrs 17 Min


Music                      : Hitesh Modak


Lyrics                      : Tanveer Ghazi


Ye Sali Aashiqui Movie Story Review In Hindi

"लोग कहते हैं कि देश में लड़कियां असुरक्षित हैं, लेकिन सच तो यह है कि लड़के भी कुछ खास सुरक्षित नहीं हैं.."यह प्यार, दोस्ती और तक़दीर की कहानी है। आपके लिए सवाल लेकर आती है - प्यार वो है जो आपके साथ रहता है लेकिन उसके बाद भी, वह व्यक्ति आपके साथ नहीं है। यह एक मासूम दिल की रुला देने वाली कहानी है। 


साहिल मेहरा, फिल्म का हीरो अपने दोस्त से यह संवाद करते हुए एक बदले की आग में भड़क रहा होता है। साहिल मेहरा (वर्धन पुरी) और मीति (शिवालिका ओबेरॉय) शिमला के होटल मैनेजमेंट में साथ-साथ पढ़ते हैं। कहानी की शुरुआत नॉर्मल अंदाज में की है, मगर कुछ दृश्यों के बाद दर्शक को इस बात का अहसास हो जाता है कि कहानी के अंदर और भी कई परतें हैं।


फिल्म की कहानी कॉलेज के दिनों से होती हुई प्यार, धोखा, नफरत, पागलपन, प्रतिशोध तक पहुंच जाती है।साहिल पहली नजर में ही मीति को दिल दे बैठता है,अमीर घर का अनाथ साहिल मीति के प्यार में किसी भी हद तक जाने को तैयार है, मगर फिर उसके बाद कुछ ऐसे हादसे होते हैं कि साहिल और मीति की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। 

Ye Sali Aashiqui full  Movie Review
Ye Sali Aashiqui Movie Review


 मीति के प्यार में पागल में साहिल अपने दोस्तों और चाहने वालों से दूर हो जाता है। उसकी हिंसक प्रवृति बाहर आने लगती है, इसी का फायदा उठाते हुए मीति एक झूठी घटना में फंसाकर उसे पागलखाने तक पहुंचा देती है।


वे कौन-से हादसे थे, जिन्होंने इन लव बर्ड्स की मासूमियत छीन कर उन्हें एक ऐसे रास्ते पर जाने को मजबूर कर दिया, जहां से वापसी बहुत मुश्किल है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी


 फिल्म थ्रिलर का रूप ले चुकी होती है। फिल्म में निर्देशक ने कई टर्न और ट्विस्ट रखे हैं, जो आपको चौंकाते हैं, मगर कई जगह उन्होंने उसे अपनी सहूलियत के लिए इस्तेमाल किया है। कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब आखिर तक नहीं मिलते। 


"ये साली आशिकी" प्यार का एक क्रूर, वीभत्स चेहरा दिखाती है, जो कि बाकी फिल्मों से काफी अलग है। इसके लिए फिल्म की सराहना होनी चाहिए।


यह एक यादगार थ्रिलर हो सकती थी बशर्ते निर्देशक ने इसे उस मजबूती से एग्जिक्यूट किया होता। फिल्म की प्रॉडक्शन वैल्यू भी कई दृश्यों में हल्की लगती है। कुछ मिसोजेनिस्ट संवाद भी हैं, जो आपको अखरते हैं। 


क्लाईमैक्स अति नाटकीय लगता है। फिल्म के संवाद, संगीत, सिनेमटोग्राफी, एडिटिंग एवरेज है। हितेश मोडक के संगीत में 'सनकी' गाना रोचक बन पड़ा है।

Ye Sali Aashiqui Full Movie Review
Ye Sali Aashiqui Movie Review


फिल्म को पूरी तरह से अपने कंधों पर उठाने के लिए वर्धन पुरी को, काफी मेहनत करने की जरूरत है। नकारात्मक अंदाज में वो जंचते हैं,  रोमांटिक दृश्य और डायलॉग डिलेवरी में कच्चे हैं। शिवालिका ओबेरॉय कुछ हद तक प्रभावित कर पाई हैं।  


#TAGS : vikram vedha south movie,RX100 movieIntelligent khiladi,96 movie( real love story)










Comments